सांसद और छग भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल दिल्ली रवाना, अचानक दिल्ली बुलावा होने से उनके समर्थक सांसद निवास भिलाई पहुंचे


भिलाई। पाटन में मुख्यमंत्री को कड़ी टक्कर देने वाले सांसद और भाजपा के घोषणा पत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विजय बघेल को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अचानक आज शाम को दिल्ली बुलाया है। इसकी खबर लगते ही सांस विजय बघेल के समर्थक बड़ी संख्या में उनके सेक्टर 5 भिलाई स्थित निवास पहुंचे। बताया जा रहा है की सांसद बघेल अब से कुछ ही देर बाद दिल्ली जाने रवाना हो जाएंगे। अचानक दिल्ली बुलावा होने से क्षेत्र में कई चर्चा शुरू हो गई है। सांसद निवास जाने वालों में उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी, अजय सिंह, सुनील वर्मा, अनूप चंद्रकार, सुरेंद्र वर्मा, रमाकांत यादव सहित अन्य मौजूद रहे।