सांसद भोजराज नाग ने नागपंचमी पर किए सिहावा-नगरी क्षेत्र के प्रमुख शिव तीर्थ स्थलों के दर्शन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने नागपंचमी के अवसर पर सिहावा-नगरी क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं शिव तीर्थ स्थलों का दौरा कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। सांसद श्री भोजराज नाग ने श्री श्रृंगी ऋषि पर्वत पर चढ़कर भगवान श्रृंगी ऋषि के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को नमन करते हुए श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात सांसद श्री नाग ने गोवर्धन भाँटा, देऊरपारा में कांवड़ियों के लिए लगाए गए भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने भंडारा आयोजन में अपनी सहभागिता निभाते हुए कांवड़ियों की सेवा को पुण्य कार्य बताया। इसके बाद सांसद श्री भोजराज नाग श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के पश्चात श्री कर्णेश्वर महादेव ट्रस्ट की ओर से सांसद श्री नाग का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके उपरांत वे कोटभर्री स्थित श्री भीमा कोटेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्री कोटेश्वर महादेव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। दौरे के दौरान सांसद श्री भोजराज नाग ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपराओं को समाज की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए इनके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। उनके इस प्रवास के दौरान पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश नाथ गोसाई, प्रदेश महिला मोर्चा मन की बात सह प्रभारी प्रेमलता नागवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबडा, कर्णेश्वर महादेव ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल डागा, श्री श्रृंगी ऋषि विकास समिति अध्यक्ष संजय सारथी, श्री भीम कोटेश्वर महादेव सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश बघेल, बल्लू सेन, चित्रांश नागवंशी, संरक्षक श्री भीमा कोटेश्वर सेवा समिति मदन लाल नाग, प्रीति यदु, तेजस्विनी साहू, सुनील यादव, लकेश्वर शांडिल्य, अंचला यादव, लोकेश्वर पटेल, बल्लू सेन, योगेंद्र साहू, जागेश्वरी पटेल, टुकेश्वर साहू, सत्यनारायण बाबा, निखिल साहू, कुलेश्वर साहू, तिहारू यादव, मेहता जी सोनालिका, नारायण वैष्णव, संतोष पटेल, दिनेश निषाद, परमेश्वर निषाद, केदार मार्कण्डेय, सोहन मरकाम, बिपत ध्रुव, राजू शर्मा, प्यारेलाल ध्रुव, अग्घन सिंह ध्रुव, दसरू ध्रुव, एसडीएम, तहसीलदार, पुजारीगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।