सांसद भोजराज नाग ने गणेश मंदिर गढडोंगरी एवं बरबांधा गणेश घाट में किए दर्शन, लोगों से किया जनसंपर्क

नगरी / बेलरगांवकांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद भोजराज नाग ने आज अपने प्रवास के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध गणेश मंदिर गढडोंगरी एवं बरबांधा गणेश घाट स्थित गणेश मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री स्वयंभू गणेश के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर में पूजा-अर्चना
सांसद श्री नाग ने दोनों मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

जनसंपर्क कर सुनी समस्याएं
दर्शन के पश्चात सांसद ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से मिलकर हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने भी सड़क, पानी और अन्य विकास कार्यों से संबंधित अपनी मांगें सांसद के समक्ष रखीं।

सांसद भोजराज नाग ने कहा,
“गणेश जी के आशीर्वाद से हमारा बस्तर और धमतरी क्षेत्र हमेशा खुशहाल रहे। जनता के बीच आना और उनकी समस्याओं को सुनना ही मेरा कर्तव्य है। क्षेत्र के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं।”

इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जिला पंचयात सदस्य गरीमा नेताम, महामंत्री दीपक साहू,जनपद सदस्य पनना मरकाम, मौसमी मंडावी,भाजपा वरिष्ठ नेता टीकेशवर ध्रुव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेद कुमार गंजीर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोरध्वज सेन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्राश नागंवशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहु, पिछडा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, योग मोर्चा मंडल मंत्री कैशात गुप्ता,बरबाधा सरपंच रूखमणी मरकाम,, भूरसीडोगरी लिलबंर नागवंशी,तलवार सिह, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मनीष कशयप,विमल मंडावी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष शाबीर खान,रामचंद्र कशयप,मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।