MPBSE
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज यानी 6 मई को सुबह 10 बजे घोषित हो गए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समत्व भवन, भोपाल से नतीजों का ऐलान किया गया। इस बार 10वीं में 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस वर्ष 74.48 फीसदी रहा।

एमपी बोर्ड द्वारा घोषित आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष भी कक्षा 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। कक्षा 10 की मेरिट सूची में कुल 212 छात्रों में से 144 लड़कियां शामिल हैं, जबकि कक्षा 12 की मेरिट सूची में 159 में से 89 स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए हैं।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। तीनों संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। सतना की रहने वाली प्रियल इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। जबकि रीवा के आयुष द्विवेदी 499 अंक के साथ सेकेंड टॉपर बने। एमपी बोर्ड 10वीं में जबलपुर की शैजाह फातिमा 498 अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं.
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस वर्ष शासकीय विद्यालयों का प्रदर्शन प्राइवेट स्कूलों की तुलना में बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों के छात्रों ने परीक्षा परिणामों में प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है