पंडरिया। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय पंडरिया क्षेत्र के दौरे पर रहे। सांसद पांडेय पंडरिया नगर में देवी प्रसाद तिवारी, किशोर जैन व सीताराम अहिरवार के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत परिजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नागरिकों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना।
इसके अलावा सांसद पांडेय ग्राम खैरडोंगरी में पंद्राम परिवार के यहां आयोजित श्रीमदभागवत कथा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना की और कथा श्रवण किया। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान भाजपा दुल्लापुर बाजार मंडल अध्यक्ष सुखदेव धुर्वे, वरिष्ठ नेता नवलकिशोर पांडेय, वीरेंद्र शर्मा, पंडरिया मंडल महामंत्री रवीश सिंह, नपा उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, योगेश शर्मा, तिवारी साहू, राजकुमार यादव, रोहित भास्कर, फलित साहू, अमन पाठक सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।