सांसद पांडेय ने   मंदिरों में की पूजा-अर्चना, अन्य कार्यक्रम में भी हुए शामिल


पंडरिया – सांसद संतोष पांडेय पंडरिया क्षेत्र के प्रवास पर रहे। वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद पांडेय ने पंडरिया में माँ महामाया मंदिर व जोरा मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र सहित पूरे देश के खुशहाली की कामना की।सांसद संतोष पांडेय ने बम्हनदई मंदिर के भी दर्शन किए। यहां उपस्थित आसपास के गांव से आए लोगों से मुलाक़ात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। श्री पांडेय ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनका  हाल-चाल जाना। साथ ही सांसद पांडेय पंडरिया नगर में नंदकिशोर यादव के निवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बँधाया। देर रात उन्होंने नगर में स्वर्णा लेडीज ग्रुप द्वारा आयोजित गरबा गौरव उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पूजा अर्चना किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। साथ ही नगर में लगातार सफाई अभियान चलाने वाले माँ महामाया सेवा समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया। उन्होंने दोनों समिति के सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। आमजन को भी इनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
                         सांसद पांडेय ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उनसे विभिन्न विषयों में चर्चा की। इसके इससे पूर्व सांसद पांडेय पांडातराई में माँ महामाया मंदिर के दर्शन व पूजा-अर्चना की। कुंजबिहारी गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत परिजन को श्रद्धांजलि अर्पित की।