सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक बने निश्चय मित्र, टीवी मरीज को गोद लेकर पूरक पोषण आहार प्रदान किया


पाटन। राष्ट्रीय टी वी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टी वी मरीजों को पूरक पोषण आहार योजना के तहत पूरक पोषण आहार का वितरण किए जाने की शुरुआत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन से की है। अक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिया गया। जिसके तहत आगामी 6 माह तक उसे पूरक पोषण आहार दिया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने आज एक टी वी मरीज को गोद लेकर उसे पूरक पोषण आहार प्रदान किया। यह कार्य वे आगामी छह माह तक लगातार करेगा। उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों से भी अपील किया कि वे भी अक्षय मित्र बनकर टीवी मरीज की सेवा करे। इस अवसर कर बी एम ओ डॉक्टर बी कठौतिया, कमलेश वर्मा, सैय्यद असलम, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।