भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा के जन्मदिन पर सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने किया रक्तदान

पाटन। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा का जन्मदिन सोमवार को पाटन के देवांगन भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया। शिविर में अन्य लोगों ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। वहीं नेत्र जांच शिविर में लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़कर मनाने का उद्देश्य समाज में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है।