सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने रक्तदान कर बढ़ाया सेवा पखवाड़ा शिविर का गौरव – भाजपा पाटन मंडल में हेलमेट वितरण भी



पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत 29 सितम्बर 2025, सोमवार को कुर्मी भवन, पाटन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद  विजय बघेल, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक , जिला महामंत्री दिलीप साहू  एवं नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले जी उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदाताओं को हेलमेट वितरित किए गए, जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।  इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक  ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का मान बढ़ाया और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।कार्यक्रम के संयोजक अतिश सपहिया, किरण बंछोर एवं विजय बंछोर रहे।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर  ने कहा यह सेवा का अवसर है। मैं सभी कार्यकर्ताओं, आमजनों, पार्षदगण, प्राधिकृतिक अध्यक्ष, सभी शक्तिकेंद्र प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा परिवार के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस महाअभियान को सफल बनाएं।