बरसते पानी मे सांसद संतोष पांडेय का हुआ नगर आगमन,लड्डुओं से तौलकर किया गया स्वागत,विधायक भावना बोहरा,जिलाध्यक्ष अशोक साहू व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट भी रहे साथ


पंडरिया-लगातार दूसरी बार राजनांदगांव से लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जितने के बाद गुरुवार को सासंद संतोष पांडेय पंडरिया पहुंचे।इस दौरान उनके साथ विधायक भावना बोहरा, जिलाध्यक्ष अशोक साहू व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट भी साथ रहे।जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।सांसद श्रीं पाण्डेय का नगर आगमन शाम 6.30 बजे बरसते पानी मे हुआ।श्री पांडेय के नगर आगमन पर विभन्न संगठनों,अनेक समाजों,कर्मचारी संगठनों सहित नगर वासियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी व राउत नाचा से गांधी चौक में स्वागत किया गया।इस दौरान श्री पांडेय को गांधी चौक में लड्डुओं से तौला गया।कार्यकर्ताओं में बरसात के बाद भी भारी उत्साह दिखाई दिया।


बरसते पानी मे नगर भ्रमण– सांसद श्री पांडेय व विधायक भावना बोहरा ने बरसते हुए पानी में गांधी चौक से मोदेराम चौक, महामाया चौक होते हुए गुप्ता धर्मशाला तक पैदल नगर भ्रमण कर लोगों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा,महामाया मंदिर जाकर पूजा अर्चना की,साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए कामना किया।
गुप्ता धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित-नगर में स्वागत व रैली के बाद गुप्ता धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।जिसमें ब्लाक के कुंडा,पंडरिया, कुई व दुल्लापुर मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।श्री पांडेय ने कहा कि पंडरिया के कार्यकर्ता व जनता ने प्रदेश के सबसे बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री को हराया है।उन्होंने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा से दूसरी बार जीत में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।कार्यकर्ताओं ने भरी गर्मी में जनता तक जाकर पार्टी के लिए कार्य किया है,जिसके परिणाम स्वरूप देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।उन्होंने कहा कि तीसरी पारी में देश विकसित राष्ट्र के रूप में सामने आएगा।इससे पूर्व विधायक भावना बोहरा,जिलाध्यक्ष अशोक साहू व रामकुमार भट्ट ने कार्यकर्ताओं को जीत का सेहरा पहनाते हुए आभार व्यक्त किया तथा आने वाले नगरीय निकाय के चुनाव के लिए भी तैयार रहने की बात कही।