सलधा डंगनिया में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया


बेरला ब्लॉक के अंतर्गत संकुल केंद्र सलधा डंगनिया के तत्वावधान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सलधा , खम्हरिया,सण्डी, डंगनिया ब, बहिंगा, बहेरघट  के प्रतिभागियों ने अपना खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्रीमती संतोषी अश्वन निषाद,  सियाराम सिन्हा सरपंच सलधा , विशिष्ट अतिथि स्वरुपानंद साहू सरपंच प्रतिनिधि , गुलाब राम साहू उपसरपंच खम्हरिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य सलधा कृष्ण कुमार साहू,  संकुल  समन्वयक राकेन्द्र साहू सलधा, राजासिंह वर्मा डंगनिया ब ने की। ग्राम पंचायत के सचिव प्रमोद सिंह राजपूत सलधा, सण्डी सचिव राजकुमार साहू, रोजगार सहायक जनकराम मिर्झा, सचिव पंचराम निषाद डंगनिया ब की सामुहिक सहयोग रहा। सांसद खेल महोत्सव में  कबड्ड़ी बालक सलधा प्रथम, कबड्डी बालिका सण्डी प्रथम, खो खो सलधा प्रथम रहा। व्यायाम शिक्षक श्रीमती शिक्षा भोई, शिक्षक रविन्द्र साहू, सूर्यप्रकाश कुर्रे, विजय निर्मलकर, लोकेश साहू, ओमनारायण साहू, कमलेश साहू, प्रमोददास मानिकपुरी, महेंद्र वर्मा, सुनील सोनी, अशोक साहू, चम्पा साहू, प्रकाश वर्मा, चेतन साहू, अरविंद कश्यप, ममता बघेल  एवम संकुल के रसोईया, सफाईकर्मचारीगण,  ग्रामीणजन  व  स्कूली बच्चों ने सहभागिता प्रदान की। शिक्षक लोकेश कुमार साहू ने ऑनलाइन एंट्री, शिक्षक ओमनारायण साहू ने कार्यक्रम की सफलतापूर्वक संचालन किये।