पाटन। सेवा पखवाड़ा के तहत आज से सासंद खेल महोत्सव 2025 का आगाज आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से भी हुआ। सांसद विजय बघेल के उपस्थिति में आज राजा पाठक के पेट्रोल पंप से मशाल यात्रा निकाली गई। यह मशाल यात्रा स्टेट बैंक मार्ग होते हुए सीधे स्वामी आत्मानंद चौक पहुंची। उसके बाद पुराना बस स्टैंड होते हुए शीलता मंदिर परिसर पहुंची। यहां पर सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लेकर मशाल यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकार, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, पाटन मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, उपाध्यक्ष निशा सोनी, पाटन मंडल महामंत्री अखिलेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर, पार्षद केवल देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, खेमलाल साहू,ब होरी लाल वर्मा, सरपंच डोनेश्वर साहू, सुरेंद्र वर्मा, पार्षद अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर, चंद्रप्रकाश , सुजान वर्मा, केशव बंछोर , बाबा वर्मा, शंकर वर्मा, सहित अन्य मौजूद थे।





