पाटन।।युवा शक्ति का आयोजन सांसद खेल महोत्सव ग्राम तर्रा के पुरनचंद शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर जी,अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक जी,विशेष अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी ठाकुर जी, श्री कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर ,सरपंच विपिन चंद्राकर तर्रा सांसद खेल महोत्सव में बालिकाओं के द्वारा कबड्डी खेल बालको के द्वारा कबड्डी खेल का आयोजन हुआ कुर्सी दौड़ ,फुगड़ी ,100 मीटर लंबी रेस ,400 मीटर लंबी रेस सहित अन्य खेलों का उत्साह पूर्वक आयोजन हुआ ग्रामीण बच्चों ने भी कबड्डी में अपना प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम को रज्जू सोनी अध्यक्ष साल प्रबंधन एवं विकास समिति, सदस्य गण लक्ष्मण चंद्राकर रामानंद चंद्राकर डॉ योगेश चंद्राकर भागवत साहू संस्था के प्राचार्य अजय शर्मा तीनों स्कूलों के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं पीटीआई टिकेश साहू का विशेष योगदान रहा







