सांसद खेल महोत्सव: जनपद अध्यक्ष की टीम ने जिला पंचायत  सभापति की टीम को एकतरफा परास्त किया, चांगेरी में हुआ आयोजन


पाटन। ग्राम चंगोरी में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक मौजूद रही। विशेष रूप से जिला पंचायत दुर्ग के सभापति नीलम चंद्राकर और अन्य अतिथि मौजूद रहे।  सांसद खेल महोत्सव में  कबड्डी खेलने का आयोजन में अतिथि भी शामिल हुए।  जिसमें जनपद अध्यक्ष  कीर्ति नायक की टीम ने जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर की टीम को 10 पॉइंट से  परास्त किया।