सांसद खेल महोत्सव पाटन में 14 अक्टूबर को होगी, नगर पंचायत में तैयारी बैठक में लिए कई अहम निर्णय

पाटन।।सांसद खेल महोत्सव के तहत 14 अक्टूबर को पाटन नगर में नगर स्तरीय खेल का आयोजन किया जाएगा। खेल में अधिक से अधिक युवा भाग ले एवं खेल के सफल आयोजन के लिए नगर पंचायत पाटन में बैठक कर योजना बनाई। सांसद श्री विजय बघेल जी के मार्गदर्शन में यह आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न होगा। बैठक में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी–कर्मचारी, क्रीड़ा अधिकारी सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।