सांसद खेल महोत्सव : ग्राम बटंग में विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन,जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक हुई शामिल




पाटन।सासंद खेल महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत बटग में विभिन्न खेलों का आयोजन किया।
हाईस्कूल मैदान बटंग में हुए आयोजन में हाई स्कूल प्राइमरी एवं मिडिल दोनों स्कूल के बच्चे एवं गांव की महिलाएं ने खेलकूद में भाग लिया।खेल में जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने भी हिस्सा लिया और कुर्सी दौड़ में सेकंड स्थान प्राप्त किया साथ ही
उनकी टीम को कबड्डी में एक पॉइंट से जीत हासिल हुई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बटग के सरपंच गैदूराम वर्मा स्कूल के अध्यक्ष  अशोक निषाद तथा सोसाइटी के अध्यक्ष कोमल वर्मा जी और ग्राम पंचायत बटग के उपसरपच  महोदिया स्कूल के प्रार्चाय मेडम तथा मिडिल स्कूल के चन्दाकर सर प्रा स्कूल के शर्मा सर एवं सभी शिक्षक गण समस्त ग्राम वासी और सभी स्कूल के विद्यार्थी उपपस्थित रहे।