सांसद विजय बघेल ने भी दी ग्राम सेलूद को करोड़ों की सौगात, निर्माण कार्य का लोकार्पण किया, सरपंच ने रखी कन्या कालेज और दस बिस्तर अस्पताल की मांग


पाटन। ग्राम पंचायत सेलूद में आज दूसरे सत्र में भी ग्राम पंचायत को करोड़ों की सौगात मिली है । सांसद विजय बघेल के द्वारा आज विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है । जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत सेलूद में लगभग एक करोड़ के विकास कार्य हुआ है। इसका लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती खेमिन साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांसद विजय बघेल का जोशीला स्वागत किया। पूजा अर्चना करके विभिन्न विकास कार्य को सौगात ग्राम वासियों को दी। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले मितानिन, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर ने किया। विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू , लोकमणि चंद्राकर, लालेश्वर साहू, भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष निशा सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
स्वागत प्रतिवेदन पढ़ते हुए ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमती खेमिन साहू ने अतिथियों एवं मंच पर उपस्थित सम्मानित जनों का स्वागत किया। साथी साथ उन्होंने ग्राम पंचायत सेलूद की बढ़ती जनसंख्या के देखते हुए सांसद विजय बघेल के समक्ष मांग भी रखी।। जिसमें प्रमुखता से ग्राम में 10 बिस्तर अस्पताल के साथ ही कन्या महाविद्यालय खोले जाने की मांग उठाई। जिसे ग्रामीणों ने ताली बजाकर उनका समर्थन भी किया। इस अवसर पर , चंद्रिका साहू, लालजी साहू, दिव्या कलिहारी,ग्राम सभा प्रमुख सुरेंद्र बंछोर, तारेंद्र बंछोर,सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष तामन साहू, रमेश देवांगन, नंदकुमार तिवारी, किरण सोनवानी, सुनीता सेन, गोविंद साहू, टूका राम सेन, लक्ष्मण वर्मा, लाल दास, ओंकार दास , टीकाराम देवांगन, टी पी शर्मा,सहित अन्य मौजूद रहे।