फुटकर दुकानदारों के समर्थन में उतरे सांसद विजय बघेल, सोमवार 27 जून को पाटन धरना स्थल पहुंचेंगे सांसद बघेल

पाटन। नगर पंचायत पाटन के बस स्टैंड में पिछले कई सालों से दुकान लगाने वाले फुटकर दुकानदार पिछले दिनों से धरना पर बैठ गए है। अब यह आंदोलन राजनीतिक रंग लेने लगी है। जानकारी के मुताबिक 27 जून को सांसद विजय बघेल भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर धरना पर बैठे फुटकर दुकानदारों का समर्थन करेंगे। आज भी भाजपा के तीनो मण्डल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य , भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।