पाटन। दुर्ग संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के प्रयासों से शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर भरर के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रावधानित महाविद्यालय भवन सौंदर्याकरण कार्य हेतु ₹19.87 लाख (उन्नीस लाख सत्तासी हजार रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश केला तथा समस्त सदस्यों एवं महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा सांसद के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यंवाद व्यक्त किया गया। स्वीकृत राशि से महाविद्यालय में सौंदर्याकरण एवं विद्यार्थियों के हित में विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
महाविद्यालय परिवार ने कहा कि सांसद विजय बघेल एवं जनभागीदारी प्रबंधन समिति का यह सहयोग महाविद्यालय भवन के सौंदर्याकरण के दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।
जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सांसद का मार्गदर्शन एवं सहयोग महाविद्यालय को निरंतर मिलता रहेगा।






