सांसद विजय बघेल ने किया नवनिर्मित चेंजिंग रूम का लोकार्पण

भिलाई। यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति, हॉस्पिटल सेक्टर भिलाई (वार्ड क्रमांक-69) के फुटबॉल मैदान में सांसद निधि से निर्मित 5 लाख रुपये लागत के नवनिर्मित चेंजिंग रूम का लोकार्पण एवं शिलान्यास 14 जून 2026 को दुर्ग के सांसद के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समिति के कोच सुमन नाथ, अध्यक्ष जयंत वर्मा, उपाध्यक्ष एस. बंगारु मोहन एवं सुनील गोसाई, सचिव राम मोहन राव, कोषाध्यक्ष गुरुदत्त देशपांडे, सहसचिव शशांक झोलदेव, संरक्षक अल्ल्प राव तथा संस्थापक सदस्य संजीव सैमुअल सहित खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व प्रतिपक्ष नेता , सांसद प्रतिनिधि कामिल रॉबर्ट, जिला ओलंपिक संघ के सचिव पोखन लाल साहू, बीसीसीआई के पूर्व क्रिकेट अंपायर संतोष सोनी तथा अधिवक्ता दिलीप इंग्ले भी मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने फुटबॉल मैदान में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सांसद निधि से चेंजिंग रूम निर्माण कराने पर सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण मिलेगा तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।