सांसद विजय बघेल पहुंचे बठेना, शोक के कार्यक्रम में हुए शामिल, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया


पाटन। सांसद विजय बघेल आज बठेना पहुंचे। वे ग्राम बठेना में श्रीमती कांति वर्मा के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। वर्मा परिवार के साथ भेंट मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त किया। श्रीमती कांति वर्मा की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस असवर पर परिजनों के अलावा जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्रकार, सुलेन साहू ,सुनील वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।