पाटन। सांसद विजय बघेल आज पाटन पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक के जन्मदिन पर केक खिलाकर उसे बधाई दिया। साथ ही साथ राजा पाठक को उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं भी दी। पाटन नगर के रेस्ट हाउस में आज सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक के जन्मदिन के अवसर पर उनके मित्रों के द्वारा एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जिसमें सांसद विजय बघेल भी शामिल हुए। केक काटने के बाद सभी ने सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर भाजपा के अध्यक्ष होरी लाल देवांगन, नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता योगेश निक्की भाले,प्रकाश चंद्राकर ,बाबा वर्मा अखिलेश मिश्रा, राजेश वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, बीजेपी मध्य पाटन के महामंत्री विनय चंद्राकर, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
