पाटन।आज शाम सड़क दुर्घटना में घायल हुए भारतीय जनता पार्टी उत्तर,व मध्य पाटन मण्डल अध्यक्ष लोकमणी चन्द्राकर, खेमलाल साहू से मिलने सांसद विजय बघेल स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई पहुँचे ।श्री बघेल भाजपा के पदाधिकारियों के साथ हास्पिटल पहुंच कर लोकमणी चन्द्राकर और खेमलाल साहू के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द से जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा जिला महामंत्री द्वय ललित चन्द्राकर,सुरेन्द्र कौशिक,जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ,दिलीप साहू,जिला मंत्री आशीष निम्जे उपस्थित थे

- May 26, 2023
सड़क दुर्घटना में घायल मंडल अध्यक्ष से मिलने अस्पताल पहुंचे सांसद विजय बघेल
- by Raju Verma