सांसद विजय बघेल कल पाटन क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, महतारी सदन सेलूद और जामगांव आर का करेंगे लोकार्पण

पाटन/सेलूद। सांसद विजय बघेल 28 सितंबर 2026, सोमवार को पाटन विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे विकासखंड स्तरीय सेवा, संकल्प अभियान के तहत सेजेस स्कूल पाटन में आयोजित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

इसके बाद सांसद विजय बघेल ग्राम सेलूद और ग्राम जामगांव (आर) पहुंचेंगे, जहां नवनिर्मित महतारी सदन भवनों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वे संबंधित महिला समूहों को महतारी सदन की चाबी भी सौंपेंगे।

कार्यक्रम का समय इस प्रकार है—

सेजेस स्कूल, पाटन — दोपहर 12:30 बजे:
विकासखंड स्तरीय सेवा, संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता।

ग्राम सेलूद — दोपहर 1:30 बजे:
नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण एवं महिला समूह को चाबी वितरण।

ग्राम जामगांव (आर) — दोपहर 3:00 बजे:
नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण एवं महिला समूह को चाबी वितरण।

महतारी सदन का उपयोग महिला समूहों की बैठकों, सामूहिक गतिविधियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक कार्यों के लिए किया जाएगा। वहीं सेवा, संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने संबंधित लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।