पाटन। दुर्ग सांसद विजय बघेल आज 11 जुलाई गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बताया कि संसद विजय बघेल सेक्टर 5 स्थित निवास से 12 बजे निकलेंगे यहां से वे सीधे ग्राम मर्रा पहुंचेंगे । यहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान शामिल होंगे। ग्रामीणों को संरक्षण का संदेश देंगे। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम मर्रा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक में पौधारोपण करेंगे । साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों एवं हितग्राहियों से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद सांसद श्री बघेल ग्राम दरबार मोखली पहुंचेंगे । वहां पर जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे। ग्रामीण से रूबरू होंगे। इस दौरान सांसद श्री बघेल के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोक मणि चंद्राकर, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेम लाल साहू, दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू कार्यक्रम में शामिल।होंगे।









