सांसद विजय बघेल 1 नवंबर को पाटन में करेंगे छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना, पाटन में मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस


पाटन।। 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पाटन नगर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा में माल्यार्पण एवं स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने  बताया कि इस कार्यक्रम में  विजय बघेल सांसद, दुर्ग लोकसभा, जितेन्द्र वर्मा प्रदेश मंत्री भाजपा,  योगेश निक्की भाले अध्यक्ष, नगर पंचायत, श्रीमती रानी बंछोर अध्यक्ष, भाजपा पाटन मण्डल, श्रीमती निशा योगेश सोनी , उपाध्यक्ष, नगर पंचायत, एवं समस्त पार्षदगण नगर पंचायत पाटन उपस्थित रहेंगे  कार्यक्रम
दिनांक 1 नवंबर 2025 को समय सुबह 8:00 बजे  SDM ऑफिस के पास, पाटन–बठेना तिगड्डा मार्ग, पाटन में होगा।