पाटन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृव के निर्देश एवं जिला भाजपा दुर्ग के मार्गदर्शन में विधान सभा स्तरीय जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जाना है l जिसमें पाटन विधान सभा के चारो मण्डल के 243 बूथ में जो भी समस्या है उसको छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने पौने पांच साल में पूरा नही कर पाया है l उन समस्याओं को लेकर जनता के हित में उग्र प्रदर्शन भाजपा के द्वारा विधानसभा स्तरीय किया जाएगा l समस्त समस्याओ को लेकर जिलाधीश दुर्ग/अनुविभागीय अधिकारी पाटन से एक घण्टा का समय लेकर विस्तार से चर्चा किया जाएगा l उसके लिए विधानसभा में निवासरत सभी स्तर के पदाधिकारीगण, चारो मण्डल के मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, समर्थित जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्था के सांसद प्रतिनिधि, सोसायटी के निवर्तमान पदाधिकारी, त्रिस्तरीय पंचायती राज के निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने अपने बूथ स्तर, ग्राम स्तर, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम स्तर से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कर प्रदर्शन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे l

उक्त आक्रोश रैली में विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा एवं प्रदेश संयोजक भाजपा घोषणा समिति, भूपेंद्र सवर्णी सम्भाग प्रभारी, राजीव अग्रवाल जिला प्रभारी,जितेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष, सच्चिदानंद उपासने विधानसभा प्रभारी, श्रीमती हर्षा चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य, कैलाश शर्मा पूर्व विधायक, डॉ दयाराम साहू पूर्व विधायक, देवेंद्र चंदेल प्रभारी मध्यमण्डल, रोहित साहू प्रभारी दक्षिण मण्डल, कांतिलाल जैन प्रभारी उत्तर मण्डल, श्रीमति कीर्ति नायक प्रभारी कुम्हारी मण्डल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे l
जनआक्रोश प्रदर्शन की रूपरेखा दिनाँक 18/07/2023, दिन मंगलवार, समय दोपहर 01:00 बजे, स्थान – एस डी एम कार्यालय पाटन के पास किया जाएगा l
उपरोक्त जानकारी खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल , उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणि , दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दिया है।






