15 मार्च को सांसद विजय बघेल का मनाया जायेगा जन्म दिन, सेक्टर 5 स्थित सांसद निवास में  बघेल दिन भर अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं सहित आमजन से मुलाकात करेंगे


पाटन। सांसद विजय बघेल का जन्म दिन 15 मार्च को मनाए जाने की तैयारी उसके समर्थकों द्वारा की जा रही है। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बताया की सांसद श्री बघेल 15 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेक्टर 5 स्थित सांसद निवास में आमजनों, अपने समर्थकों सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।