सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल, जिला पंचायत सदस्य  हर्षा लोकमणि चंद्राकर भी अस्पताल पहुंची, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश


पाटन। सड़क दुर्घटना में घायल बिहान समूह के महिलाओं की घायल होने की सूचना मिलते ही सांसद विजय बघेल ने तत्काल एसडीएम, बी एम ओ पाटन से दूरभाष पर चर्चा कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते तत्काल अपने पत्नी रजनी बघेल और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोक मणि चंद्राकर को अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए अपने प्रतिनिधि के रूप में भेजा। बता दे की सांसद विजय बघेल साजा क्षेत्र में अभी जनसंपर्क पर है इस कारण वे घायलों से मिलने नही पहुंच पाए। (आगे की खबर नीचे पढ़िए)

जामगांव एम  और  तर्रा के मध्य आज सुबह एक पिकअप पलटने से 27 महिलाएं घायल हो गई थी। ये सभी महिलाएं बिहान समूह  से जुड़ी हुई है। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिट में जारी है।  इस घटना की जैसे ही सांसद विजय बघेल को सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और घायलों का हाल-चाल जाना।  इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती रजनी बघेल एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर को अपने प्रतिनिधि के रूप में घायलों से मिलने के लिए अस्पताल भेजा।  अभी थोड़ी देर पहले श्रीमती रजनी बघेल श्रीमती हर्षा  लोकमनी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर सहित अन्य लोगों ने झिट अस्पताल में घायलों से मुलाकात किया साथ ही साथ डॉक्टर से मुलाकात कर इलाज की जानकारी ली। और बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए।  बता दें कि अभी वर्तमान में सांसद विजय बघेल लोकसभा चुनाव के लिए साजा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। इस कारण में घायलों से मुलाकात करने के लिए नहीं पहुंच पाए। इस अवसर पर जनपद सद्स्य उत्तरा सोनवानी,  गायत्री साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष, रूपेन्द्र(राजू) साहू महामंत्री युवा मोर्चा, ओमप्रकाश साहू ,रविकान्त कौशिक, अखिलेश मिश्रा,  विवेक कौशिक, हितेश साहू, जीवन साहू, सुनील ठाकुर ,राधे साहू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थिति रहे।