सांसद की धर्मपत्नी रेखा पांडेय नगर के कई कार्यक्रम में शामिल हुई


पंडरिया- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय की धर्मपत्नी रेखा पांडेय नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुई। श्रीमती पांडेय संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने प्रतिभाओं का सम्मान किया।
श्रीमती पांडेय व पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने रघुराज कन्या शाला में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को बैग का वितरण किया। उन्होंने नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाक़ात कर चर्चा किए। संगठन के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व प्रमुख लोगों के घर पहुंचकर हालचाल जाना। समरू पारा व देवांगन पारा में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं से मुलाक़ात कर उनसे संवाद की। उन्होंने भेंट मुलाकात कर चुनाव के लिये जुट जाने की बात कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ की अपील करते हुए कहा कि इस कार्य में सब लोगों की सहभागिता जरूरी है। इस संपर्क के दौरान उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पंचायत के सांसद प्रतिनिधि नवलकिशोर पांडेय, भाजपा के मंडल महामंत्री रविश सिंह ठाकुर, पदमराज टंडन, वरिष्ठ नेता खेम सिंह ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, भास्कर देवांगन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री योगेश शर्मा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मंजू शर्मा, तेजप्रकाश तिवारी, सुमित तिवारी, अमन पाठक सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।