सेलुद***आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेलुद में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ महतारी व माँ सरस्वती के तैलचित्र पर पुजा अर्चना के साथ हुआ ।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पाटन सेक्टर सेलूद में कार्यरत अमरीका देशलहरे पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने , सैय्यद रिजवान अहमद का अन्यत्र स्थानांतरण होने व श्रीमती गीता रामटेके का पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति होने पर तथा सेलुद सेक्टर में आने वाली नये कर्मचारी जिनका स्वागत किया गया यामिनी मारकंडे ,राधिका देवांगन, ममता चंद्राकर शामिल थी।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ भुवनेश्वर कठौतिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नौकरी प्रारम्भ करते समय सबसे पहले मुझे भी सेलुद सेक्टर का अधिकारी बनाया गया था ,इसके पहले कभी मैंने बड़े अधिकारी के रुप में काम नहीं किया था इसलिए बड़े सेक्टर होने से थोड़ा झिझक तो हुआ लेकिन सेलुद सेक्टर काम के मामले में बहुत अच्छा मिला ।आज उसी टीम से एक सदस्य सेवानिवृत्त हो गई ।अपने लगन से उन्होंने 39 साल की निष्ठा के साथ सेवा दिया।कोई भी कर्मचारी के अंदर लगन और अनुशासन होना चाहिए ।देशलहरे सिस्टर बहुत अनुशासित थी अपने काम में बहुत पारंगत थी ।व्यक्ति चाहे किसी भी क्षेत्र में रहे अनुशासन मे रहने से बड़े से बड़े कार्य को आसानी से कर सकते है । टीम वर्क से ही बड़े बड़े से कार्य को आसानी से हो जाता है जैसे मनुष्य का जीवन और मरण सत्य है उसी प्रकार कर्मचारी का नौकरी लगना और सेवानिवृत्त होना एक कटु सत्य है ।इसे हम चाहकर भी टाल नहीं सकते है।आज उसी कड़ी में अमरीका देशलहरे सिस्टर ने अपने कर्तव्यनिष्ठ के साथ 39 साल सिर्फ सेलूद सेक्टर में सेवा कार्य कर सेवानिवृत्त हो रही है । सैयद रिजवान व गीता रामटेके का कार्य भी बहुत अच्छा रहा है। वही मैं आशा करता हूं कि श्रीमती राधिका देवाँगन और यामिनी मारकंडे व ममता चंद्राकर तीनो हमारे परिवार का हिस्सा बनकर लगन और अनुशासन के साथ काम करेंगी उन्होंने आगे कहा कि सेलुद सेक्टर के कर्मचारी कुछ अजब मिट्टी के बने है और पुरे ब्लाक में सबसे अच्छा ऊर्जा व उत्साह के साथ कार्य करते है। सेक्टर अधिकारी वंदना शर्मा ,नेत्र सहायक अधिकारी योगैया बंडी ने भी सभा को संबोधित किया ।मनोरमा बंछोर ने बहुत अच्छा विदाई गीत प्रस्तुत किया ।सेवानिवृत्त पर नारियल ,शाल ,मोमेन्टो व उपहार भेंट कर सभी का सम्मान किया गया ।उपस्थित अतिथियो का भी सम्मान किया गया ।कार्यक्रम का संचालन खेलेन्द्र कुर्रे व आभार प्रदर्शन बसंत साहु ने किया ।इस अवसर पर बीएमओ पाटन डॉ भुवनेश्वर कठौतिया ,सेक्टर प्रभारी वंदना शर्मा, सेक्टर सुपरवाइजर आरएस शांडिल्य ,राधिका देवांगन ,नेत्र सहायक अधिकारी योगैया बंडी ,सीएचओ जॉयसी,आरएचओ बसंत साहू,खेलेंद्र कुर्रे,बिष्णु देवांगन,तालसिंह ठाकुर,मनोरमा बंछोर ,मधु साहू,प्रीति वर्मा,वंदना चौधरी, संतोषी देवांगन, यामिनी मारकंडे, मधु साहू,ममता चंद्राकर, लाभेश्वरी यदु, रमा साहू,भावना,रूबी वर्मा,मितानिन प्रेरक दुर्गा चंद्राकर, धनेश्वरी साहू,भुनेश्वरी साहू उपस्थित थी ।







