पाटन। नगर पंचायत पाटन की सभापति एवं वार्ड क्रमांक 04 अखरा की पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने पावन श्री गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों, माताओं, बहनों एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना एवं श्रद्धा का पावन पर्व है। भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर कर सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता प्रदान करें तथा प्रत्येक परिवार में खुशहाली बनी रहे।

उन्होंने कहा कि हरतालिका तीज हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं से जुड़ा पावन पर्व है। यह पर्व माताओं एवं बहनों के अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और पारिवारिक मंगल की कामना का प्रतीक है। भगवान शिव एवं माता पार्वती की कृपा सभी परिवारों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में प्रेम, सुख एवं समृद्धि का संचार हो।

श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने कहा कि हमारे पर्व हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान हैं। सभी क्षेत्रवासी इन पावन पर्वों को श्रद्धा, उल्लास, आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाएं और हमारी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।
उन्होंने अंत में समस्त क्षेत्रवासियों के सुखी, स्वस्थ, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए पुनः गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।






