पाटन। पाटन नगर देवांगन समाज के अध्यक्ष चुनाव के बाद महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की भी नियुक्ति की गई है। जिसमें इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाली श्रीमती रेखा देवांगन को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रीमती देवांगन की नियुक्ति से समाज की महिलाओं में काफी हर्ष है।








