सुु्श्री रेखा जीवनानी ने प्राप्त की पीएचडी उपाधि

संजय साहू
अंडा। सुश्री रेखा जीवनानी ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से कोविड 19 महामारी परिस्थित में उच्चत्तर माध्यमिक विद्यार्थियों के ऑनलाइन अध्ययन का उनके चिंतन शैली एवं शैक्षिक तनाव पर प्रभाव” शोध विषय पर पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उन्होने अपनी पीएच.डी. डॉ. कविता वर्मा, सहायक प्राध्यापक शिक्षा संकाय, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-7, भिलाई नगर के निर्देशन में पूर्ण की। अपने शोधकार्य के परीक्षण मे उन्होने स्वनिर्मित उपकरण “ऑनलाइन अध्ययन” का प्रयोग किया, जो नेेशनल साइकोलॉजी कॉरपोरेश (NPC) आगरा के मनोवैज्ञानिक परीक्षण कैटलाॅक 2024 मे प्रकााशित हुआ। डाॅ रेखा जीवनानी सहायक प्राध्यापक के रूप मे शैलदेवी महाविद्यालय अंडा, दुर्ग मे कार्यरत् है। तथा वर्तमान मे उन्होने शिक्षा विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा को भी क्वालिफाई किया। शैलदेवी महाविद्यालय के अध्यक्ष, श्री राजन कुुमार दुबे जी ने डाॅ रेखा जीवनानी की उपलब्धियों पर उन्हें शुभकामनाऍ दी। डाॅ. रेखा जीवनानी स्व. श्री रामचंद जीवनानी एवं श्रीमती मीरा जीवनानी (निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई) की सुपुत्री हैं।