पाटन। आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र, मुड़पार को संचेती फाउंडेशन (एसएमएस लिमिटेड) द्वारा सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु दो फाउलर बेड, मैट्रेस एवं एक एक्जामिनेशन टेबल प्रदान की गई।
इस अवसर पर संचेती फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक कार्यों एवं सहायता के माध्यम से आम जनता को स्वास्थ्य सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान गांव को बाल विवाह मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर मुड़पार सरपंच भानुमति तिवारी, उप सरपंच, आरोग्य केंद्र स्टाफ, लोचन यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने संचेती फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
एसएमएस लिमिटेड की ओर से डी. विश्वनाथन (प्रोजेक्ट हेड), आसिफ मुजावर (एचआर मैनेजर), नागेंद्र शर्मा (एचआर ऑफिसर) उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में बालकिशोर, लोचन यादव, शनुहन यादव, किशन भारती, भैरव, टीकाराम यादव, उप स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।







