मुंगेली। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के आठवाँ प्रांतीय सम्मेलन दिनाँक 01 और 02 मार्च 2025 को वुड कैसल हॉटल रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के माई पहुना माननीय विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रहे। पगरइत बृजमोहन अग्रवाल , खास पहुना केदार कश्यप , श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े , पुरंदर मिश्रा , अनुज शर्मा और अन्बलगन पी. जी रहे। संचालक सचिव अभिलाषा बेहार जी थे।
इस सम्मेलन का उद्देश्य- छत्तीसगढ़ी को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित कर राज्य की राजभाषा का दर्जा प्रदान करना। छत्तीसगढ़ी के प्रचलन, विकास एवं राजकाज में उपयोग। छत्तीसगढ़ी को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करना। सम्मेलन का थीम छत्तीसगढ़ी पढ़बो, लिखबो, गोठियाबो अउ बगराबो था। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कवि एवं साहित्यकार सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ी में काव्य पाठ किये।
मुंगेली जिले के कवि एवं साहित्यकार डी.एल. भास्कर, राकेश गुप्त निर्मल, ज्वाला प्रसाद कश्यप, अशोक कुमार यादव, हंसदेव बांधड़े, अशोक साहू, पुन्नू गौटिया, रामभरोस साहू, रामगोपाल कश्यप और आकाश कश्यप सम्मिलित होकर काव्य पाठ प्रस्तुत किये। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के द्वारा सभी साहित्यकारों को पेन, डायरी, बैग और सम्मान पत्र प्रदान किया गया।