मुंगेली/लोरमी विस: अरुण साव,पुन्नू लाल मोहले सहित व थानेश्वर साहू,संजीत बनर्जी ने भरा नामांकन

मुंगेली विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 10 अभ्यर्थियों ने 13 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। इसमें लोरमी विधानसभा से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और मुंगेली से पुन्नूलाल मोहले ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं ने लोरमी विधानसभा से गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में थानेश्वर साहू एवं मुंगेली से कांग्रेस की ओर से संजीत बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया ।

हमने हर वर्ग के लिए काम किया ~ सीएम
मुंगेली के कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी, लोरमी प्रत्याशी थानेश्वर साहू के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में शामिल होने सीएम भूपेश बघेल भी पहुंचे थे। नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को संबांधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पांच साल में प्रदेश के रहे हर वर्ग के लिए काम किया।
अपनी सभी घोषणाएं पूरी की। रमन सिंह वादा करके दो साल बोनस नहीं दिया था हमको केन्द्र से अनुमति बस मिल जाये तो हम रमन सिंह के कार्यकाल का भी बोनस दे देंगे। हम लगातार जनहित की घोषणाएं कर हैं। भाजपा के लोगों में घोषणा करने का साहस नहीं है।