अवैध निर्माण पर पालिका प्रशासन की कार्यवाही 5 मकानों के साथ 4 घरों के बाउंड्रीवाल को ढ़हाया

राकेश सोनकर

कुम्हारी।नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक 24 रामपुर (चोरहा) सर्वोदय ग्रीन्स कालोनी के सामने कुछ लोगों के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किया गया था। जिसे दिन सोमवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जितेन्द्र कुशवाहा के निर्देशानुसार कार्यपालिक दण्डाधिकारी, नायब तहसीलदार कुंदन शर्मा, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार साहू की उपस्थिति में पालिका अमला व अन्य कर्मचारियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति में कार्यवाही करते हुए उक्त स्थल से अवैध कब्जा हटाया गया। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से निर्मित कुल 05 मकानों को ढहाया गया एवं कुल 04 घरों के सामने निर्मित अवैध बाउण्ड्रीवाल को तोड़ा गया।