पंडरिया-नगर पालिका पंडरिया क्षेत्रांतर्गत वार्ड क. 02 में सारथी पारा सीसी रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें संबंधित ठेकेदार के द्वारा गुंणवत्ताहीन निर्माण सामाग्री का उपयोग किया गया था।जो कि मानक अनुरूप नही था। जिसकी जानकारी होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार उपअभियंता के द्वारा जेसीबी से उक्त गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य को उखाड़ दिया गया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामाग्री उपयोग किये जाने हेतु नोटिस जारी किया गया है।

कुछ दिनो पूर्व ही विधायक भावना बोहरा द्वारा निकाय क्षेत्रांतर्गत चल रहे समस्त कार्यो का स्वयं निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्वक कार्य हेतु तथा किसी भी ठेकेदार के द्वारा लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था। उक्त कार्यवाही से सभी ठेकेदारो को संदेश दिया गया है कि नगर पालिका पंडरिया में अब गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले को बख्शा नही जायेगा।






