अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के लिए एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामाधार साहू को मनोनयन मिलने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे रामाधार साहू वर्ष 1998 से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं ।रामाधार साहू वर्तमान में भाजपा अमलेश्वर मंडल के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। इससे पहले वे शक्ति केंद्र अमलेश्वर के सहप्रभारी तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, दुर्ग जिला के जिला मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। सामाजिक क्षेत्र में भी रामाधार साहू का योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे स्थानीय साहू समाज अमलेश्वर डीह के अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पाटन के न्याय प्रकोष्ठ सदस्य, परिक्षेत्र साहू संघ उरला के उपाध्यक्ष तथा वर्तमान में परिक्षेत्र साहू संघ झीट के तहसील प्रतिनिधि के रूप में समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। रामाधार साहू का जन्म 10 फरवरी 1974 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय फुदरू राम साहू थे। वे कृषि एवं मजदूरी से जुड़े हुए हैं और वार्ड क्रमांक 9, दुर्गा नगर, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के निवासी हैं ।एल्डरमैन नियुक्त होने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने रामाधार साहू को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे नगर के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।







