गौरेला।
नगर क्षेत्र में मूलभूत विकास को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका परिषद् गौरेला के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप एवं माननीय विष्णु देव साय जी की सरकार के सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु लगातार जमीनी स्तर पर शासन की योजना एवं कार्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा है, इसी कड़ी मे नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री एवं उप मुख्य मंत्री श्री अरुण साव जी के दिशानिर्देशन मे समस्त निविदा की कार्यवाही की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए नगर के विभिन्न वार्डो मे सी.सी. रोड, नाली निर्माण कार्य, विद्युतीकरण जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यो को कराये जाने हेतु आदेशित किया गया था, इसी परिप्रेक्ष्य में नगर पालिका परिषद् गौरेला द्वारा 50 से अधिक निर्माण कार्य लागत 3.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो को समय पर गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्य पूरा करने हेतु संबंधित निर्माण एजेंसियों को अनुबंध कर आज कार्यादेश प्रदान किया जा चुका है | सभी ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण रूप समय पर पूर्ण करें,ताकि स्थानीय सरकार की मुलभूत आवश्यकताओं जैसे सड़क, पानी, सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था का लाभ निकाय के आम जनता को मिल सके |

निकाय क्षेत्रान्तर्गत अटल परिसर का निर्माण भी होगा:- सीएमओ नारायण साहू
भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का स्थापना भी निकाय के दत्तात्रेय उद्यान के समीप किया जाना है इस कार्य हेतु भी सम्बंधित निर्माण एजेंसी के साथ अनुबंध कर कार्यादेश दिया जा चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर राज्य के हर शहर में अटल परिसर बनाया जाएगा






