नगर परिषद अध्यक्ष नटवर ताम्रकार का संकुल समन्वयको ने किया सम्मान, जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की सफलता पूर्वक आयोजन

पाटन।सहयोग और सहभागिता के लिए जोन स्तरीय संकुल समन्वयको ने नगर परिषद अहिवारा के अध्यक्ष आदरणीय श्री नटवर ताम्रकार का सम्मान साल, श्री फल और प्रतीक चिन्ह के साथ किया।जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन अहिवारा क्षेत्र में मिडिल स्कूल बानबरद के मैदान में आयोजन हुआ जिसमे ताम्रकार जी का योगदान महत्वपूर्ण रहा ताम्रकार जी ने जीवन में खेल की महत्ता को बताया,खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है।खेल से तन के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। पढ़ाई जीवन में खेल की उपलब्धि जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है संदेश देते हुए ,प्रतिभागियों को प्रेरित किया और शुभकामनाएं दी।जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गिरहोला,सेमरिया, पाहरा,डूमर,मोहरेगा, ढोरकला,नंदिनी खुंदिनी, अहिवारा, अहेरी,पथरिया, मेडेसरा संकुल के प्रतिभागी भाग लिए।इस अवसर पर संकुल समन्वयको किशोर तिवारी,सूर्यकांत हरदेल,नीलमचंद ताम्रकार,दीनबंधु राजपूत,वीरेंद्र साहू,दधीचि सिंह,महेंद्र साहू,राहुल वासनिक,सुरेश कुमार देवांगन, सिध्दार्थ सिंह भुवाल, चित्रेन कोठारी, एवम् प्रधान पाठक विष्णु सिंह राजपूत,संजय तिवारी,संजय शर्मा,प्रदीप कुर्रे शिक्षक की उपस्तिथि रही।सभी शिक्षको ने श्री नटवर ताम्रकार जी को बेहतर सहयोग देने के लिए सहृदय धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया,और उनकी उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं किए।