पंडरिया नगर पंचायत से बना नगर पालिका
नगरवासियों में खुशी की लहर,
नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों को बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया


पंडरिया ।पंडरिया नगर वासियों के वर्षों की मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वादे के साथ पूरा किया।जिसे लेकर 7 अक्टूबर 2023 को पंडरिया नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की विधिवत राजपत्र में अधिकृत रूप से प्रकाशन हुआ है। जिसमे ग्राम मोतिमपुर और रौहा को उक्त पालिका क्षेत्र में शामिल कर पंडरिया को नगरपालिका बना दिया गया हैं!नगर पालिका बनने से प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष राजिन सुजीत गायकवाड बन जाएंगी।राजिन गायकवाड़ में नगर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर वासियों का वर्षों पुरानी माँग पूरी हुई है।जिससे नगर विकास को गति मिलगी। उन्होने इकसे लिए मुख्यमंत्री भूपेश भाघेल ,उपमुखमन्त्री टी.एस.सिंहदेव ,नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया,वन मंत्री मोहम्मद अकबर,पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर एवं जनसेवक आनंद सिंह के साथ व सहयोग के अलावा समूचे कांग्रेस परिवार का आभार किया है।ज्ञात हो कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जब भेट मुलाकात कार्यक्रम में पडरिया नगर आए थे, तो पंडरिया को नगर पालिका बनाने की माँग अनुरूप घोषणा किए थे। जिसे 7 अक्टूबर 2023 को राजपत्र में अधिकृत प्रकाशित कर नगरवासी को नवरात्रि का तोहफा देकर एक और वादा पूरा किया।नगर पालिका अध्यक्ष राजिन सुजीत गायकवाड ने कहा अब पंडरिया नगर पालिका में विकास दुगनी होगी सड़क, बिजली ,पानी आदि की व्यवस्था अच्छे से होगी। खास कर अभी मोतिमपुर व रौहा में विकास की ज्यादा जरूरत है,वही ज्यादा ध्यान रहेगा।