दुर्ग।
प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायालय, दुर्ग ने हत्या के एक मामले में आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है। यह मामला 12 मई 2024 की घटना से जुड़ा हुआ था।
प्रकरण के अनुसार, पंचशील नगर, दुर्ग निवासी लखन धीमर, विकास साहू एवं तीन अन्य अपचारी बालकों पर ओम प्रकाश पटेल की हत्या का आरोप लगाया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से अधिवक्ता रामस्वरूप देवांगन ने पैरवी करते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत किया।
न्यायालय ने सुनवाई के बाद पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के विरुद्ध संदेह से परे ठोस एवं विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रहा। इसी आधार पर न्यायालय ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त करने का आदेश दिया।
इस फैसले के बाद आरोपियों को राहत मिली है।







