रात को अंधेरा होते ही सक्रिय हो जाते है मुरुम माफिया, पाटन के इन गांवों में चल रहा है अवैध मुरुम उत्खनन का खेल,जिम्मेदार बेखबर


बलराम यादव/9893363894
पाटन। पाटन क्षेत्र के चारो तरफ मुरुम माफियाओं द्वारा  दिन रात मुरुम की अवैध खनन किया जा रहा है। जिला खनिज विभाग के तथा स्थानीय मुख्यालय के जिम्मेदारी अधिकारियों का भी इस तरफ ध्यान नही है। अब तो मुरुम माफियाओं द्वारा  खुलेआम मुरुम का अवैध उत्खनन करते देखा जा सकता है। (आगे की खबर नीचे पढ़े)

उत्तर पाटन के  अमेरि, करगा, गभरा, तर्रा, कोपेडीह , दक्षिण पाटन के गुजरा, असोगा रानितराई क्षेत्र , मध्य पाटन के  राखी, लोहरसी सहित अन्य ग्रामो को मुरुम उत्खनन किया जा रहा है। अभी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पाटन के ग्राम गभरा, अमेरि, गुजरा, बटंग,  खुड़मुड़ा तरफ ज्यादा मुरुम खनन की जानकारी है । इन पर नजर तो सबका का है लेकिन कार्रवाई नही होने से मुरुम माफियाओं के हौसला बढ़ रहा है। 

खेत बनाने के नाम पर कर रहे एग्रीमेंट

मुरूम उत्खनन के लिए मुरूम माफियाओं के द्वारा किसानों के साथ उनके खेत को समतल व और गहरा बनाने के लिए एग्रीमेंट किया जाता है।  बताया जाता है कि इस एग्रीमेंट में 3 फीट गहरा खोदने का किसानों के साथ एग्रीमेंट रहता है।  लेकिन  खनन करने वालो के द्वारा किसानों के खेत को 4 से लेकर 6 फीट तक की गहरा कर दिया जाता है । इसके बाद उसमें काली मिट्टी डालने के नाम पर सिर्फ ऊपरी परत ही काली मिट्टी की बिछा दी जाती है।  जब किसान अपने खेत को देखता है तो वह ठगा सा महसूस करता है।  मुरुम माफिया मुरूम लेकर अपना काम तो निकाल लेते हैं उसके बाद किसान को खेत में खेती के लिए परेशान होना पड़ता है।। बताया जाता है कि कुछ-कुछ किसान मुरूम खुदवाने के लिए पैसा भी लेते हैं ।

शासकीय कार्य के नाम पर खुदाई, पर बेच रहे है मुरुम

मुरूम खुदाई करने वालों के द्वारा बकायदा शासकीय कार्य पर मुरुम की सप्लाई किए जाने की बात कही जाती है। सड़क निर्माण के नाम पर ज्यादातर मुरूम खुदाई हो रही है । हाईवा में शासकीय कार्य पर प्रयुक्त वाहन भी लिखा हुआ पोस्टर दिख जाता है।  लेकिन जब हमारे सूत्रों से पता लगाया गया तो पता चला कि शासकीय कार्य के नाम पर मुरुम की खुदाई तो जरूर हो रही है लेकिन शासकीय कार्य पर ना जाकर मुरूम को सीधे तौर पर बेच भी रहे हैं।  अगर ग्रामीण इस पर पूछताछ कर करते हैं तो फिर सड़क निर्माण के लिए उपुयोग करने लगते है। कुछ दिन  बाद फिर से वही पुराने ढर्रे शुरू हो जाता है।

शासकीय जमीन पर नजर गढ़ाए है माफिया

उत्तर पाटन क्षेत्र में ज्यादातर मुरुम की खुदाई अवैध रूप से हो रही है। इसमे ज्यादातर खनन रात के अंधेरे में किया जाता है। मुरुम माफियाओं द्वारा शसकीय जमीन को निशाना बनाया जा रहा है। रात को खुदाई कर परिवहन करवा लेते है।