अंडा। ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के डारेक्टर गुलशन कुमार, अमित कुमार द्वारा ग्राम पंचायत चिरपोटी में पुरुषों और महिलाओं के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कड़ी में संस्थान द्वारा पंचायत में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मशरूम की वैज्ञानिक खेती, बीज तैयार करना, रखरखाव, रोग नियंत्रण और बाजार में विपणन की पूरी जानकारी दी जा रही है।
आरसेटी के प्रशिक्षक जागृति साहू, हेमलता चन्द्रकार ने बताया कि मशरूम की खेती कम जगह और कम लागत में शुरू की जा सकती है। 30 से 40 दिन के भीतर उत्पादन तैयार हो जाता है और बाजार में इसकी मांग लगातार बनी रहती है। प्रशिक्षण के बाद इच्छुक प्रतिभागियों को बैंक से ऋण सुविधा दिलाने में भी सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में लगभग 35 की संख्या में पुरुष और महिला प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ग्रामीणों ने इसे रोजगार का अच्छा अवसर बताया।
आयोजकों का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।







