पाटन महाविद्यालय में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न


पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन मे प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन मे वनस्पति विज्ञान एवं करियर काउंसलिंग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा रहे। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा व विभागाध्यक्ष प्रवीण जैन द्वारा माँ सरस्वती की पूजा कर किया गया। उद्बोधन की कड़ी मे मुख्य अतिथि डॉ नंदा गुरवारा ने मशरूम उत्पाद के लाभ बताते हुए कहा की इसमें प्रोटीन बहुत ज्यादा मात्रा मे पाया जाता है और छात्र छात्राओं के बहुत ही पौष्टिक आहार है। मशरूम उत्पादन घर मे बडी सरलता से किया जा सकता है। साथ ही कहा की आज मशरूम प्रशिक्षण के लिए जो बीज उपयोग मे लाया जा रहा है वो उन्नत किस्म की है जो क़ृषि विश्वीद्यालय के सहयोग से प्राप्त हुआ । सफल आयोजन के लिए वनस्पति विभाग एवं कैरियर कौन्सिल विभाग के संयोजक प्रवीण जैन को बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण जैन ने बताया की इस प्रशिक्षण का उद्देश्य, छात्र-छात्राओं को मशरूम उगाने में आने वाली स्थितियों का परीक्षण करना, एवं मशरूम निर्माण की विधि को बताना था। इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्र- छात्राएँ स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय के छात्रों ने मशरूम के बीज को नियंत्रित वातावरण में ऊगाने और उससे अधितकम लाभ प्राप्त करने की विधि सीखी। जानकारी देते हुए श्री प्रवीण जैन ने बताया कि मशरूम के लिए सतत निगरानी और नम तथा संतुलित तापमान की जरुरत होती है। कैरीयर मार्गदर्शन के इस कार्यक्रम में 52 छात्र-छात्राएँ सम्मीलित हुए। प्रशिक्षण सहयोगी श्री सतयेंद्र कुमार सिंह, श्री टंडन और श्री राज वर्मा थे।