संयमित एवं सफल जीवन शैली के निर्माण में संगीत बहुत महत्वपूर्ण: ओएसडी आशीष वर्मा

पाटन । शास. चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में एक दिवसीय संगीत और काव्य की अनुपम कार्यशाला का आयोजन हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष वर्मा जी ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन सम्मिलित हुए। एक दिवसीय संगीत कार्यशाला की शुरुआत में संगीत विद्या व ज्ञान के देवी मां भगवती सरस्वती देवी के विधिवत पूजा अर्चना वंदना माननीय अतिथियों के द्वारा किया गया, एवं छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार.….. से कार्यक्रम की शुरुआत हुई साथ ही खैरागढ़ से आए हुए गुरुजनों, कलाकार जंनो का सम्मान मुख्य अतिथि आशीष वर्मा जी ने किया व अपनी ओर से खैरागढ़ से आये सम्मानित कलाकारों को 10 हजार रु. की सम्मान राशि सहयोग व सम्मान के रूप में प्रदान भी किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा जी ने अपने सम्बोधन में साहित्य, काव्य शास्त्र की ओर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राओं को उत्साह, मनोबल को बढ़ाने के लिए महाविद्यालय परिवार इस प्रकार के सुंदर आयोजन के लिए खूब बधाई सम्प्रेषित किये, साथ ही उन्होंने कहा कि- हमारे मानव जीवन में सम्प्रेषण के लिए संगीत बहुत ही सशक्त व शक्तिशाली माध्यम है और सभी लोगों तक काफी सकारात्मक संदेश हम संगीत के माध्यम पंहुचा सकते है।

ओएसडी वर्मा ने आगे कहा कि- संयमित, एवं सफल जीवन शैली के निर्माण में हमें संगीत द्वारा काफी सहायता मिलती है जिससे कि संगीत हमारे जीवन निर्माण में और भी अच्छा करने का कार्य करता है। संगीत की प्रकृति प्रोत्साहन तथा बढ़ावा देने की भी है, जो सभी नकारात्मक विचारों को हटाकर मनुष्य की एकाग्रता की शक्ति को बढ़ाने का कार्य भी करता है साथ ही संगीत दुनिया मे लोगों को एक दूसरे से प्रेम से जोड़े रखने में भी पूर्ण सहायक है, जब से हमारे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार बनी है तब से उन्होंने हमारे छत्तीसगढ़ की सरकार ने, कला, साहित्य के विकास को बढ़ावा देने का कार्य किया है, हमारे छत्तीसगढ़ की लोक, संस्कृति, को बचाने, व सहेजने का कार्य निरन्तर कर रही है।

इस अवसर पर में विशेष रूप से अतिथि भूपेन्द्र कश्यप जी जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्य भजन सिंह छाबड़ा जी, उमाशंकर निर्मलकर सदस्य जनभागीदारी महाविद्यालय पाटन, हिंदी साहित्य की प्राध्यापिका रुकमणी साहू मैम, साधना राहट गावकर मैम एवं महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसर गण, उमाशंकर निर्मलकर पूर्व एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, पूर्व विधानसभा महासचिव सौरभ वर्मा, वर्तमान एनएसयूआई पाटन विधानसभा के अध्यक्ष युवराज साहू, एनएसयूआई छात्र नेता डेविड बघेल, योगेंद्र भारतीय, पंकज यादव, इकेश वर्मा, निमेश ठाकुर, बोनू नागवंशी, देवा कुमार, रीतिक वर्मा, सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।