पाटन। ग्राम मोतीपुर में रहने वाले 30 वर्षीय युवक हेमनाथ सिंगोंर का सड़क दुर्घटना में अहिवारा के पास मौत हो गया। घटना 6 जून को दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतक का अंतिम संस्कार आज मोतीपुर पाटन ब्लॉक में किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हेमलाल singor अपने पत्नी के साथ बाइक पर पारिवारिक कार्य से कवर्धा जा रहा था। तभी अहिवारा में पथरिया बाईपास में ट्रक की चपेट में आ गया। जिसे नंदिनी के बी एस पी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से संगीत की पढ़ाई किया था। आसपास में मानस गान और हारमोनियम वादन और गायन के काफी प्रसिद्ध था। वर्तमान में वो आदर्श विद्यालय में संगीत के शिक्षक के रूप में कार्य करते थे। उनके निधन पर सरपंच मोतीपुर मोहन लोधी, सरपंच सांकरा रवि सिंगौर ने शोक जताया है कहा ही कि यह संगीत जगह के लिए और लोधी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

- June 7, 2025
सड़क दुर्घटना में संगीत शिक्षक की मौत, मोतीपुर का रहना वाला युवक पत्नी के साथ कवर्धा जा रहा था, ट्रक की चपेट में आए, पढ़िए पूरी खबर
- by Balram Yadu