8 जनवरी से डबरी में होगा संगीतमय श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत डबरी के सरपंच रिंकी/अशोक वैष्णव के निवास पर नव दिवसीय श्रीमद् भगवत कथा कार्यक्रम का आयोजन 8 जनवरी से किया जा रहा है।कथा का आयोजन 8 जनवरी 2023 से 16 जनवरी 2023 तक सम्पन्न होगा।कथा व्यास पं.श्री राजू महराज राधानीकुंज सरईपतेरा लोरमी,ग्रामाचार्य पं. दीपक प्रसाद तिवारी डबरी,व मुख्य यजमान धन्नुदास वैष्णव व चंद्रकली वैष्णव होंगे ।वही प्रति वृंदावन के झांकियों का दिव्य दर्शन मोर नृत्य का कार्यक्रम आयोजित होगा।8 जनवरी 2023 रविवार को भव्य कलश यात्रा, भागवत महात्मा, गोकर्ण कथा,9 जनवरी सोमवार व्यास जन्म परीक्षित जन्म मनुकर्दम संवाद,10 जनवरी मंगलवार ध्रुव चरित्र जड़ भरत कथा,11 जनवरी बुधवार प्रहलाद चरित्र अजामिल उपख्यान गजेंद्र मोक्ष, 12 जनवरी गुरुवार राम जन्म कृष्ण जन्मोत्सव,13 जनवरी 2023 शुक्रवार बाल लीला गोवर्धन लीला,14 जनवरी शनिवार को महारास कथा रूखमणी विवाह, 15 जनवरी रविवार को सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष स्मपूर्ण भागवत चढ़ोत्तरी,16 जनवरी 2023 सोमवार गीता पाठ तुलसी वर्षा हवन सहस्त्रधारा भंडारा के साथ समापन होगा।